नीमच में हवाई अड्डा नहीं होने से यह सीधे नियमित उड़ानों से नहीं जुड़ा है। निकटतम हवाई अड्डा डबोक हवाई अड्डा है। यह नीमच से लगभग 114 किलोमीटर दूर है।
रेल द्वारा
नीमच रेलवे स्टेशन पश्चिमी रेलवे ज़ोन के तहत नीमच सिटी, मध्यप्रदेश का एक मुख्य रेलवे स्टेशन है। इसका कोड एन एम एच है। यह अजमेर – रतलाम मार्ग का एक महत्वपूर्ण ब्रॉड गेज रेलवे स्टेशन है। स्टेशन में दो प्लेटफार्म हैं। यह दिल्ली, रतलाम, उज्जैन, जयपुर, कोटा और बूंदी से जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग
नीमच दिल्ली – इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-79) पर स्थित है। यह रतलाम से 147 किलोमीटर और राजस्थान राज्य के चित्तौडगढ जिले से 50 किलोमीटर दूर है।